गिरिराज सिंह का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- 'बांकीपुर में उम्मीदवार नहीं मिला तो खुद मैदान में उतरे'
बेगूसराय, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर में कोई उम्मीदवार न मिलने के बाद वे खुद चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही, गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले विदेशी सम्मानों पर भी प्रतिक्रिया दी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि प्रशांत किशोर शब्दों का जाल बुनते हैं। उनकी पार्टी जन सुराज पर आरोप रहा है कि उसने पूरे बिहार में पैसे लेकर टिकट बांटने का काम किया। चुनावों में एक भी प्रत्याशी की जमानत नहीं बची।"
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि बांकीपुर में अब उनकी पार्टी से कोई लड़ने के लिए तैयार नहीं था। वे खुद उतर गए हैं, क्योंकि उन्हें कोई उम्मीदवार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर झूठ की खेती करते हैं, लेकिन झूठ की खेती बार-बार नहीं होती है। वे अपनी विश्वनीयता बनाने के लिए हल्की बातें करते हैं। उनकी पोल खुल चुकी है।
नितिन नवीन का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "बांकीपुर की जनता ने जिसे विधायक बनाया, उसे भाजपा ने सम्मानित करते संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।"
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं ने उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सिर्फ ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया ही नहीं, बल्कि अब तक 35 देशों ने अपना सर्वोच्च समान उन्हें दिया है। यह सौभाग्य है कि एनडीए के प्रधानमंत्री को ये सम्मान मिले। आज तक यूपीए सरकार के किसी प्रधानमंत्री को यह सम्मान नहीं मिला। पीएम मोदी ने इस सम्मान को राष्ट्र की जनता के नाम समर्पित किया है।"
वहीं, गिरिराज सिंह ने रविवार को मटिहानी के सिंहमा निवासी देवेंद्र प्रसाद सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 July 2026 3:06 PM IST












