ऑपरेशन लोटस: TMC ने बताया भाजपा का खेल, शिवसेना यूबीटी ने कहा संविधान पर हमला

TMC ने बताया भाजपा का खेल, शिवसेना यूबीटी ने कहा संविधान पर हमला
सौगत राय ने कहा कश्मीर एक संवेदनशील जगह है और वहां दलबदल का खेल नहीं होना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल में टीएमसी ने ऑपरेशन लोटस को बीजेपी का खेल बताया। टीएमसी के साथ शिवसेना यूबीटी ने भी बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगाए है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर TMC सांसद सौगत रॉय ने बीजेपी के ऑपरेशन लोटस अभियान की निंदा करते हुए एएनआई से कहा ये तो भाजपा का खेल है। वे तो विपक्ष के लोगों को हर जगह परेशान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास पैसे की भी कोई कमी नहीं है, मैं इसकी निंदा करता हूं। कश्मीर एक संवेदनशील जगह है और वहां दलबदल का खेल नहीं होना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान पर शिवसेना(UBT) नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं है। भाजपा का पाप का घड़ा भरता जा रहा है, उन्हें लगता है कि वे किसी को भी खरीद सकते हैं। उन्होंने आगे कहा महाराष्ट्र में हमने यही देखा, बंगाल में TMC के साथ भी ऐसा देखा गया। बहुत सारे ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा केवल नंबर जोड़ने की ताक में लगी रहती है और सरकार की उलटफेर करती है। ये सीधा-सीधा संविधान पर हमला है, ये सीधे तौर पर मतदाताओं के मत पर हमला है जो अपने मत से प्रतिनिधियों को बनाते हैं, शिवसेना यूबीटी नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा को सत्ता की भूख इतनी हो गई है कि वे सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करके सरकारें बनाने हैं या बिगाड़ने के प्रयास करते हैं। भाजपा इसे भले ही खारिज करती है लेकिन हर देशवासी इस बात को स्वीकार करेगा कि ये भाजपा की आदत बन चुकी है।

Created On :   12 July 2026 4:34 PM IST

Tags

Next Story