UP News: कांवड़ यात्रा को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर बोला हमला

कांवड़ यात्रा को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सावन और कांवड यात्रा शुरू होने से पहले होटलों, ढाबों और दुकानों में नेम प्लेट लगाने के मामले पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। इसी बीच योगी के एक मंत्री कपिल देव अग्रवाल का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कांवड यात्रा में दुकानों के नाम भ्रम पैदा करने वाले नहीं होने चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक न्यूज चैनल (एबीपी) से बातचीत करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''ये लोग गब्बर चोर हैं। पूरे देश के लोग इनसे सवाल पूछ रहे हैं कि प्रभु श्रीराम के मंदिर में जो चढ़ावे की चोरी हुई है उसके असली गुनहगारों को कब तक सजा मिलेगी? ये अब नेम प्लेट पर लोगों को उलझा रहे हैं।''

कांग्रेस नेता ने हमला बोलते हुए आगे कहा, ''साल के 330 दिन इन्हें पवित्रता का ख्याल नहीं रहता और जब कोई धार्मिक आयोजन आएगा तब यह दिखावटी पवित्रता और राजनीति करने के लिए ऐसी बातें करेंगे। लेकिन जनता सब समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में अच्छे से हिसाब करेगी। एक तो भगवान के दरबार में चोरी और ऊपर से खुद ही पवित्रता के नाम पर गाना बजा रहे हैं।''

प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल कहा, ''कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के नाम भ्रम पैदा करने वाले नहीं होने चाहिए। आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।''

Created On :   12 July 2026 10:03 PM IST

Tags

Next Story