उत्तराखंड न्यूज: बद्रीनाथ में दान चोरी मामला, जांच के लिए मंदिर पहुंची SIT टीम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ मंदिर में कथित दान चोरी मामले की जांच के लिए SIT टीम बद्रीनाथ मंदिर पहुंची।
यह भी पढ़े -बद्रीनाथ धाम मंदिर में अनियमितता मामले में एसआईटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट, कई बार चढ़ावा चोरी का दावा
आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी ने मीडिया को बताया कि बद्रीनाथ मंदिर में गड़बड़ी के लिए तुरंत जांच का आदेश दिया गया। जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज किया गया। उत्तराखंड सरकार इसे लेकर बहुत संवेदनशील है। कोई गड़बड़ी नहीं आने देंगे, सरकार के अधीन देश का कोई भी मंदिर नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े -'वह दिन दूर नहीं, जब काशी-बद्रीनाथ में गैर हिंदुओं की एंट्री के लिए दायर होगी याचिका' सपा प्रवक्ता
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उन्होंने कहा विपक्ष मंदिर निर्माण के समय भी हल्ला कर रहा था और वर्तमान में भई हल्ला कर रहा है, योगी आदित्यनाथ की देखरेख में जांच चल रही है। उस जांच में कोई कमी नहीं आएगी।
आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि दो जुलाई को श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर में नगद चढ़ावा गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के मामले में गठित विभागीय जांच टीम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है। जांच में आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई बार चढ़ावे की चोरी की है।
सूत्रों की मानें तो चार सदस्यीय जांच टीम ने 18 पन्नों की रिपोर्ट में विस्तार से पूरी घटना और अपनी जांच का ब्योरा दिया है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट में ऐसी घटना न हो इसके लिए सुझाव भी दिए हैं।
जांच रिपोर्ट में कमेटी ने मंदिर के दान गिनती कक्ष में सीसीटीवी बढ़ाने, मंदिर के परिक्रमा पथ के सभी ब्लाइंड स्पॉट को सीसीटीवी से लैस करने की बात कही। जांच टीम को घटना के दिन, 2 जुलाई, से मात्र 14 दिन पहले तक के ही फुटेज मिल पाए हैं। पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरे से अधिक अच्छी क्वालिटी के न होने के कारण इनकी स्टोरेज क्षमता मात्र 15 दिनों की ही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दान की रकम में हेराफेरी करते हुए दिखाई दे रहा है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 7 जुलाई को अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की थी।
Created On :   12 July 2026 5:49 PM IST












