ऑपरेशन लोटस: कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र का हो रहा है कत्ल, बीजेपी ने कहा नेतृत्व से नाराज एनसी विधायक ही तोड़ेंगे

कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र का हो रहा है कत्ल, बीजेपी ने कहा नेतृत्व से नाराज एनसी विधायक ही तोड़ेंगे
सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस-बीजेपी के अपने -अपने तर्क, कांग्रेस ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण, बीजेपी ने बताया झूठा आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस बयान पर कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बयान सामने आए है। कांग्रेस ने अब्दुल्ला के समर्थन में जबकि बीजेपी ने सीएम अब्दुल्ला के बयान को गलत बताया है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के अंदर लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है। लोगों के इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए। ये लोग देश को तबाह करके ही छोड़ेंगे। आर्थिक रूप से देश टूट चुका है,राजनीतिक रूप से ऐसा किसी ने नहीं देखा कि विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जाए। बंगाल के अंदर जो कुछ भी हो रहा है, वो लोकतंत्र के लिए कलंक है।

कांग्रेस नेता जेबी माथेर ने एएनआई से कहा बीजेपी ने जो असम में किया, पंजाब में किया, महाराष्ट्र में किया और अब ये कश्मीर में भी वही कर रहे हैं। सत्ता के लिए लोकतंत्र की हत्या करना उनका तरीका है। हम लगातार इसका विरोध करते रहे हैं।

सीएम उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान को भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने झूठा और गलत आरोप वाला बताया। एएनआई से बात करते हुए ठाकुर ने कहा नेशनल कॉन्फ्रेंस की बुनियाद ही झूठ है, उनके DNA में ही झूठ है, ये गलत आरोप हैं। उमर अब्दुल्ला को साफ तौर पर बताना चाहिए कि वो वकील, जो सुप्रीम कोर्ट का वकील है और भाजपा का पदाधिकारी है, उसका नाम क्या है। नेशनल कॉन्फ्रेंस हद से ज्यादा निराश है क्योंकि उनके अपने लोग ही उनसे नाराज है। इस नाराजगी को छिपाने के लिए ये लोग ऐसे बयान दे रहे हैं, या तो उमर अब्दुल्ला माफी मांगें या फिर उमर अब्दुल्ला को साफ बताना चाहिए कि कौन सा विधायक है जिससे ये बातचीत की गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक ही उनकी को तोड़ेंगे क्योंकि उनके अधिकांश विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।

Created On :   12 July 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story