Maharashtra Politics: नितेश राणे के विपक्ष को 'औरंगजेब का वंशज' बताने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया जवाब, पद की गरिमा नहीं समझते

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच एक बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष को 'औरंगजेब का वंशज' कहा है। राणे के इस बयान पर यूबीटी की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया आई है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने नितेश राणे के बयान पर कहा, "मैं उनके बयान पर जवाब देना पसंद नहीं करूंगी। वह रोज सुबह उठकर कुछ न कुछ उल्टा-सीधा बयान देते रहते हैं। मंत्री पद पर होने के बावजूद वह पद की गरिमा नहीं समझते। मैं इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी।"
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कहा, "RSS लगातार धर्म को लेकर और भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहा था। आज कितनी शर्मनाक बात है कि राम मंदिर के चढ़ावे की जिम्मेदारी जिनको दी गई थी, वो आरएसएस और विहिप से जुड़े थे। उन्हीं की निगरानी में इतना बड़ा स्कैम हुआ है. यह 500 साल की लड़ाई लड़ने के बाद भव्य मंदिर बनाया गया था, इसकी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है. इस जिम्मेदारी से भागकर उनका बचाव किया जा रहा है।"
प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, "अब RSS विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है. कह रही है कि धर्म को टारगेट किया जा रहा है। कैसे टारगेट कर रहे हैं? धर्म को टारगेट करने वाले हमारे ही धर्म के कुछ लोग इस तरह की चंदा चोरी कर रहे थे। ट्रस्टीज की आंखें बंद थीं। लगातार इतने सालों से यह चला आ रहा था, क्या इस पर आवाज़ नहीं उठनी चाहिए?"
शिवसेना यूबीटी ने दावा किया कि 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद हमारा तीर्थ स्थल बना है। क्या उसके संरक्षण और जिम्मेदारी पर बात नहीं करनी चाहिए? अब वह कह रहे हैं कि राजनीतिकरण हो रहा है, राजनीतिकरण नहीं होता तो बीजेपी शासित यूपी सरकार इस मामले को सीधा सीबीआई को सौंपती। सीबीआई जांच से क्यों कतरा रहे हैं? SIT जांच में छोटे लोगों को जेल डाल दिया और असली जिम्मेदार लोगों को बचाने का काम आरएसएस-वीएचपी कर रही है।"
Created On :   14 July 2026 1:55 AM IST







