Ankit Sharma Murder Case: 2020 दिल्ली दंगा में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई ने कहा - 'यह हमारे लिए...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2020 दिल्ली दंगा के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषी ठहराए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद अंकित शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही भाई ने ये भी कहा कि यह हमारे लिए मिश्रित भावनाओं वाला पल है।
यह भी पढ़े -ओडिशा भगवान जगन्नाथ की जमीनों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने जारी किए राज्यव्यापी निर्देश
अंकित शर्मा मामले में जीत का फैसला किसी के पक्ष में नहीं - पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
इसके अलावा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मधुकर पांडे ने सोमवार को कहा कि अंकित शर्मा मामले में आया फैसला किसी भी पक्ष की जीत नहीं है। पांडे ने कहा, "ऐसे मामलों में सभी को नुकसान होता है। पीड़ित परिवार ने दुख का सामना किया, और अब दोषी ठहराए गए आरोपी का परिवार भी दुख का सामना करेगा। इसमें समाज की हार हुई है और यह फ़ैसला किसी भी पक्ष की जीत नहीं है।"
ताहिर हुसैन की वकील तारा नरूला ने भी यह कहा, "अंकित शर्मा या उनके परिवार को और निश्चित रूप से ताहिर हुसैन को भी न्याय नहीं मिला।" उन्होंने कहा, "ज़ाहिर है कि हम निराश हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हमने मुकदमा बहुत अच्छी तरह से लड़ा। हमने गवाहों के बयानों को तोड़ा भी, और मुझे नहीं लगता कि आज न्याय हुआ है-न तो अंकित शर्मा या उनके परिवार के साथ, और निश्चित रूप से ताहिर हुसैन के साथ भी नहीं।"
यह भी पढ़े -जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों का हुआ अभ्यास
एडिशनल सेशन जज ने कही ये बात
उन्होंने कहा, "बेशक, हम अपील दायर करेंगे।" वकील ने कहा कि जिन छह लोगों को बरी किया गया है, उनका मामला बहुत मज़बूत था और निचली अदालत ने भी इसे माना था। हुसैन निराश है। वह जानना चाहता है कि उसके साथ यह अन्याय क्यों हुआ, लेकिन हमारे पास उसके लिए कोई जवाब नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे हमारे पास अभी तक जनता के लिए भी कोई जवाब नहीं है, क्योंकि हमने अभी तक फ़ैसला नहीं देखा है।"
एडिशनल सेशन जज प्रवीण सिंह ने जब हुसैन को दोषी ठहराया, तो वह अदालत में रो पड़ा। उसके वकील ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की। शर्मा की हत्या के समय वह आम आदमी पार्टी (आप) का पार्षद था, लेकिन मामले में नाम आने के बाद पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया था। अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी ठहराया और छह अन्य को बरी कर दिया।
Created On :   14 July 2026 1:04 AM IST








