Bay of Bengal incident: 9 मछुआरों की मौत पर पीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा

9 मछुआरों की मौत पर पीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पीएम मोदी ने 9 मछुवारों की मौत पर दुख जताया है। यह घटना सोमवार (13 जुलाई) को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सुंदरबन के पास बंगाल की खाड़ी में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जुलाई के शुरुआत में एक नाव लापता हुई जिसमें 9 मछुआरे मृत पाए गए और बाकी के मछुआरे लापता हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नाव पलटने से जो नुकसान हुआ वह बेहद ही पीड़ादायक है। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाए पीड़ित परिवारों वालों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की देने की घोषणा की।

पुलिस, वन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की है। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई को पूर्वी मिदनापुर जिले के शंकरपुर फिशरीज पोर्ट से 15 मछुआरें साथ निकले थे। जिसमें 9 की मौत हो गई है और बाकी के लोग लापता हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

मृतक लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया है। बाकी मछुआरों का पता लगाने के लिए सोमवार (13 जुलाई) को एक नया संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Created On :   14 July 2026 1:21 AM IST

Next Story