नागालैंड में बड़ा आतंकी हमला!: असम राइफल्स के काफिले पर हुआ IED ब्लास्ट, 1 जवान शहीद, 4 घायल

डिजिटल डेस्क, कोहिमा। नागालैंड में सोमवार को सुखोई क्षेत्र में असम राइफल्स के काफिले के पास संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक जवान की मौत हो गई। जबकि, 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। हादसे को देखते हुए इसे शुरुआती तौर पर इसे आतंकी हमला माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये धमाका नगालैंड के चुमौकेदिमा इलाके में हुआ है। ये एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार असम राइफल्स के काफिले के पास IED विस्फोट होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -आईआईटी-धनबाद में 27 जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट पदों पर नौकरी के अवसर, छह अगस्त तक करें आवेदन
आतंकियों ने किया आईईडी ब्लास्ट
अधिकारियों के मुताबिक, असम राइफल्स का एक काफिला नियमित गश्त पर था, तभी सड़क किनारे लगाए गए एक शक्तिशाली IED में विस्फोट हुआ। यह घटना नगालैंड के चुमौकेदिमा क्षेत्र में हुई, जिसे सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। विस्फोट के बाद असम राइफल्स, नगालैंड पुलिस और सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को इलाके में तैनात किया गया है। चुमौकेदिमा और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें, एक सप्ताह के अंदर पूर्वोत्तर भारत में असम राइफल्स पर ये दूसरा बड़ा हमला है। ऐसे में एक ब काफी चिंताजनक हो गई है। इससे पहले 6 जुलाई को मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने असम राइफल्स के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। उस हमले में असम राइफल्स की 40वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था।
यह भी पढ़े -दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 22 माह की बच्ची के इलाज के लिए आगे आई त्रिपुरा सरकार, एम्स में इलाज के लिए उठाए कदम
अधिकारियों ने की हमले की पुष्टि
उखरुल हमले में शहीद हुए जवानों की पहचान वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह के रूप में हुई थी। दोनों उस समय काफिले की एक गाड़ी में मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Created On :   13 July 2026 6:26 PM IST







