MP Cabinet Meeting Decision: मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़ फैसले, गरीबों से लेकर युवाओं तक इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़ फैसले, गरीबों से लेकर युवाओं तक इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 को युवा वर्ष घोषित कर दिया है। जीएसटी में बदलाव, राशन में सुधार से लेकर अन्य कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 14 जुलाई (मंगलवार) को कैबिनेट बैठक हुई है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद जानकारी दी गई है कि सरकार ने युवाओं, किसानों, कारोबारियों और पंचायतों से संबंधित कई अहम फैसले लिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी की घर-घर पोषण आहार व्यवस्था में बदलाव और पंचायतों के लिए नए पोर्टल को भी मंजूरी दी गई है।

2027 को मनाया जाएगा युवा वर्ष

सरकार ने 2027 को प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। इससे पहले 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया था, जबकि 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ष के दौरान युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए सभी मंत्रियों से सुझाव मांगे गए हैं। आने वाले महीनों में आम लोगों से भी राय ली जाएगी और उसी के आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी।

डिजिटल रचनाकारों को मिलेगा सम्मान

हाल ही में आयोजित "मेरा युवा मेरा गौरव" कार्यक्रम का भी बैठक में जिक्र हुआ। इसमें बड़ी संख्या में डिजिटल माध्यम पर काम करने वाले युवा शामिल हुए थे। सरकार ने ऐसे रचनाकारों को सम्मानित करने के लिए डिजिटल पुरस्कार शुरू करने का फैसला लिया है।

पौधारोपण अभियान को मिलेगी रफ्तार

बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 21 लाख पौधे लगाने का है। हाल ही में इंदौर में एक साथ 1 लाख पौधे लगाए गए थे। अलग-अलग जिलों में स्थानीय जरूरत के हिसाब से यह अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

कारोबारियों को मिली बड़ी राहत

बैठक में कारोबारियों के लिए भी अहम फैसले लिए गए। अब कर से जुड़े मामलों में अपील की नई व्यवस्था होगी, जिससे व्यापारियों को अपनी बात रखने का एक और मौका मिलेगा। वहीं सामान विदेश भेजने वाले कारोबारियों को टैक्स वापसी की राशि का 90 प्रतिशत हिस्सा जल्दी मिल सकेगा। इससे छोटे और मीडियम बिजनेस को नकदी की दिक्कत कम होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Created On :   14 July 2026 4:05 PM IST

Tags

Next Story