कर्नाटक न्यूज: राज्यपाल ने केपीएससी अध्यक्ष को किया निलंबित, सरकारी सेवा में बेटियों को अवैध तरीके से नौकरी दिलाने में की मदद

डिजिटल डेस्क, बैंगलोर। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेटियों को नौकरी दिलाने के आरोप में कर्नाटक लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस साहूकार को निलंबित कर दिया है। राज्यपाल सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक साहूकार के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
अध्यक्ष के निलंबन के दौरान राज्यपाल ने निर्देश दिया कि आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य अगले आदेश तक केपीएससी के चेयरमैन का काम संभालें। राज्यपाल ने ये निर्णय कई शिकायतों के मिलने और उनकी गोपनीय जांच के आधार पर लिया है। कई शिकायतकर्ताओं ने साहूकार पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपनी दो बेटियों का औद्योगिक विस्तार अधिकारी के पद पर अवैध तरीके से चयन कराने में सहयोग किया।
केपीएससी अध्यक्ष आरोप है कि साहूकार की एक बेटी ने परिवार की वार्षिक आय केवल 40 हजार बताकर आय और जाति प्रमाणपत्र हासिल किया। इस आधार पर उसने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण और क्रीमी लेयर से छूट का लाभ लिया।
यह भी पढ़े -अगर 3 दिन में पानी नहीं छोड़ा गया तो भाजपा केआरएस का घेराव करेगी कर्नाटक में विपक्ष के नेता
कर्नाटक राज्यपाल ने केपीएससी अध्यक्ष केस की जांच के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश की है। राज्यपाल ने अपनी सिफारिश में मामले की जांच के लिए इसे संविधान के अनुच्छेद 317(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट को भेजने की बात कही है।
Created On :   14 July 2026 10:46 AM IST








