मानसून सत्र: संसद सत्र की रणनीति को लेकर विपक्षी दलों की बैठक, 16 जुलाई को सोनिया गांधी के आवास पर जुटेगा समूचा विपक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक होने वाली है। इस बैठक में विपक्ष मानसून सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक ये बैठक 16 जुलाई को 10 जनपथ में सोनिया गांधी के आवास पर होगी।
यह भी पढ़े -राम मंदिर दान चोरी मामले की निष्पक्ष जांच हो, धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें आनंद दुबे
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस अहम मीटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि मानसून सत्र के लिए समूचे विपक्ष को एक बैनर तले लाना है। इसके पीछे कांग्रेस का मकसद है पूरे विपक्ष के साथ केंद्र सरकार को घेरना और सरकार की दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत हासिल करने की मंशा पर ब्रेक लगाना है।
यह भी पढ़े -बिहार विधानसभा के सदस्यों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न, संसदीय दक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर रहा जोर
सत्र के दौरान विपक्ष केंद्र को नीट पेपर लीक, ई-20 यानी इथेनॉल मिक्सर और चंदा चढ़ावा चोरी जैसे मामलों पर घेरने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने डीएमके को मनाने की कवायद भी तेज कर दी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी कमान खुद प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के साथ मिलकर संभाली है।
Created On :   14 July 2026 11:09 AM IST








