दिल्ली दंगा केस: ताहिर हुसैन दोषी, बीजेपी नेताओं ने तत्कालीन आप सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली दंगों में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद सियासत गरमाई हुई है। सत्तारूढ़ बीजेपी नेताओं ने तत्कालीन आप सरकार और केजरीवाल पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।
बीजेपी सांसद गौरव भाटिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा ताहिर हुसैन ने भड़काऊं बयान दिए थे और 2020 के दिल्ली दंगे को अंजाम दिया था। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे और उनके पार्षद ताहिर हुसैन ने दंगा करवाया था। बीजेपी नेता ने कहा उस समय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, यह पूछा जाएगा कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्यों किया?
यह भी पढ़े -दिल्ली दंगा आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में ताहिर हुसैन समेत पांच दोषी करार, कोर्ट परिसर में रो पड़ा पूर्व पार्षद
बीजेपी नेता आर.पी. सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा ताहिर हुसैन के घर की छत से एसिड की बोतलें, पेट्रोल की बोतलें और पत्थर आदि पाए गए थे। उन्होंने आगे जिस दिन ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया, उसके अगले ही दिन आप के नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता करके ये कहा कि वो बेकसूर हैं। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। बीजेपी नेता ने ये भी कहा ये पूरे दंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की टाइमिंग को देखते हुए किए गए थे।
यह भी पढ़े -2020 दिल्ली दंगा में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई ने कहा - 'यह हमारे लिए...'
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ताहिर हुसैन के दोषी होने के बाद कहा आज ये स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली में जो दंगे हुए वे 'हिंदू विरोधी नरसंहार' था, दुख की बात है कि इसमें कांग्रेस, AAP और उनका पूरा इकोसिस्टम शामिल था। पूनावाला ने आप पार्टी और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा ताहिर हुसैन, उस समय पर आम आदमी पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता थे। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उठना-बैठना था। इसका मतलब कि AAP भी इस पूरे 'हिंदू विरोधी नरसंहार' पर पर्दा डालने का प्रयास करती है, इस दौरान बीजेपी नेता ने आगे कहा आप के ये वही लोग हैं जो दंगाई और आतंकवादियों को बचाते हैं। ये न केवल ताहिर हुसैन की बल्कि इस पूरे पारिस्थितिक तंत्र की दोषसिद्धि है।
Created On :   14 July 2026 12:59 PM IST








