राम मंदिर चंदा चोरी केस: यूपी विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, सभी लोगों को कटघरे में खड़ा करना अनुचित, नेता प्रतिपक्ष ने भी उठाया सवाल

यूपी विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, सभी लोगों को कटघरे में खड़ा करना अनुचित, नेता प्रतिपक्ष ने भी उठाया सवाल
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी विधायक ने कहा चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं की, अगर चंदा चोरी हुई है तो क्या इसमें चंदा ना देने वाला नहीं बोल सकता है?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। साधु- संत, जनता, भक्त और नेता सरकार से लेकर मंदिर की निगरानी करने वाले ट्रस्ट पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहे है।

अब अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मीडिया से विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं शुरू से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। आज जो इतना बड़ा मंदिर खड़ा है उसमें लोगों का त्याग, समर्पण और बलिदान लगा हुआ है। जो लोग पहले जय श्री राम कहने से परहेज़ करते थे और कहते थे कि वहां मस्जिद बनी रहनी चाहिए, अब उन्हीं को चिंता हो रही है। उन्होंने आगे कहा जिन लोगों ने चोरी की है उनकी पैरवी कोई नहीं कर रहा है। वे सभी लोग पकड़े गए हैं। सभी चाहते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो मगर उस संस्था से जुड़े सभी लोगों को कटघरे में खड़ा करना अनुचित है।

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी विधायक माता प्रसाद पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा हम यह पूछते हैं कि अगर चंदा चोरी हुई है तो इसमें क्या चंदा ना देने वाला नहीं बोल सकता है? प्रभु श्री राम इनसे नाराज हैं, चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं की है।

Created On :   15 July 2026 3:26 PM IST

Tags

Next Story