दतिया उपचुनाव 2026: BJP ने किया चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान, जानें किसे सौंपी जिम्मेदारी?

BJP ने किया चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान, जानें किसे सौंपी जिम्मेदारी?
मध्यप्रदेश के सत्ताधारी दल बीजेपी ने दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के सत्ताधारी दल बीजेपी ने दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान किया है।

ग्वालियर के सांसद भरत सिंह कुशवाहा को चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पर चुनाव अभियान के समन्वय और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति को मजबूत करने का जिम्मा होगा।

भरत सिंह कुशवाहा को चुनाव प्रभारी बनाए जाने की एक वजह दतिया विधानसभा चुनाव का जातीय समीकरण को भी माना जा रहा है। सियासी जानकारों के मुताबिक, दतिया विधासभा सीट पर लगभग 27 हजार मतदाता कुशवाहा समाज के हैं। चुनाव में उनका वोट निर्णायक साबित होता है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान ने कुशवाहा समाज के वोटर्स में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। परिणाम 3 अगस्त को घोषित होगा। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी हैं, वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है।

Created On :   15 July 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story