मध्य प्रदेश के दतिया में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश, चुनाव आयोग ने प्रयास किए तेज

मध्य प्रदेश के दतिया में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश, चुनाव आयोग ने प्रयास किए तेज
मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव होने जा रहा है। मतदान का प्रतिशत बढ़े और ज्यादा से ज्यादा मतदाता चुनाव में मतदान करें, इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

भोपाल, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव होने जा रहा है। मतदान का प्रतिशत बढ़े और ज्यादा से ज्यादा मतदाता चुनाव में मतदान करें, इसके लिए चुनाव आयोग ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश संजीव कुमार झा ने बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक दतिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। दतिया विधानसभा में होने वाले उप निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उप निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार में तेजी लाएं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें।

इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने क्रिटिकल मतदान केंद्र, बॉन्ड ओवर, वल्नरेबल मतदान, इंटर-स्टेट नाकों पर की जा रही कार्रवाई, अवैध हथियारों की जब्ती, पेड न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मिल रही शिकायतों पर की जाने वाली कार्रवाई और कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरभि तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story