महाराष्ट्र पवेलियन का उद्घाटन: सावकारे ने कहा - महाराष्ट्र की कपड़ा नीति सबसे ज्यादा उद्योग अनुकूल, उद्यमी करें निवेश

सावकारे ने कहा - महाराष्ट्र की कपड़ा नीति सबसे ज्यादा उद्योग अनुकूल, उद्यमी करें निवेश
  • भारत मंडपम में महाराष्ट्र पवेलियन का हुआ उद्घाटन
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ‘वैश्विक कपड़ा प्रदर्शनी
  • भारत टेक्स 2026’ में महाराष्ट्र पवेलियन का उद्घाटन

New Delhi News. महाराष्ट्र के कपड़ा मंत्री संजय सावकारे ने राज्य सरकार की कपड़ा नीति को देश की सबसे ज्यादा उद्योग अनुकूल करार देते हुए उद्यमियों से महाराष्ट्र में निवेश करने की अपील की। संजय सावकारे ने बुधवार को यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ‘वैश्विक कपड़ा प्रदर्शनी, भारत टेक्स 2026’ में महाराष्ट्र पवेलियन का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में महाराष्ट्र बतौर पार्टनर स्टेट हिस्सा ले रहा है।

इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कपड़ा मंत्री सावकारे ने कहा कि 2017 से 2023 तक कपड़ा नीति को उद्यमों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, राज्य सरकार ने 2023 से 2028 तक के लिए एक ज़्यादा बड़ी और आकर्षक नीति की घोषणा की है। इस नीति के तहत, अलग-अलग जोन के हिसाब से पूंजी आवंटन, बिजली के टैरिफ में छूट, मशीनरी खरीदने के लिए वित्तीय मदद, कर में छूट और कई दूसरे प्रोत्साहन उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे महाराष्ट्र के कपड़ा उद्योग में निवेश की की रफ़्तार बढ़ी है और राज्य में नए उद्योग लगाने के लिए सही माहौल बना है।


यह भी पढ़े -पीएम मोदी के साथ खड़ा होना शरद पवार के लिए उचित फैसला होगा आचार्य प्रमोद कृष्णम

इस अवसर पर कपड़ा विभाग की प्रमुख सचिवअंशु सिन्हा, नई दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार की स्थानिक आय़ुक्त श्वेता सिंघल, कपड़ा आयुक्त संजय डाइन समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सावकारे ने कहा कि महाराष्ट्र पवेलियन आधुनिक तकनीक के साथ-साथ राज्य की समृद्ध वस्त्र परंपरा से भी सभी को रूबरू करा रहा है। इस पवेलियन के ज़रिए पारंपरिक फाइबर से लेकर मौजूदा तकनीक तक के पूरे सफ़र को अच्छे से दिखाया गया है।

Created On :   15 July 2026 5:49 PM IST

Tags

Next Story