Maharashtra News: चुनाव आयोग के खिलाफ एक साथ निकला ठाकरे बंधुओं का विरोध मार्च, उद्धव-राज ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना ने कहा मजबूरी का पुनर्मिलन

चुनाव आयोग के खिलाफ एक साथ निकला ठाकरे बंधुओं का विरोध मार्च, उद्धव-राज ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना ने कहा मजबूरी का पुनर्मिलन
सांसद सावंत ने उद्धव-राज ठाकरे के एक साथ आने को एक प्रतीकात्मक कदम बताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवसेना यूबीटी और मनसे ने संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला। इसका नेतृत्व शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे कर रहे है, संयुक्त मार्च में MNS प्रमुख राज ठाकरे भी साथ आए हुए है।

विरोध मार्च को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा,यह विरोध देश में चल रहे हिटलर-जैसे शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को अपनी जेब में रखने, तानाशाही चलाने, वोट और चुनाव चुराने, और सांसदों व विधायकों को तोड़ने के खिलाफ है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने इस विरोध मार्च की घोषणा की है।

शिवसेना नेता शायना एनसी ने चुनाव आयोग के खिलाफ MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के विरोध मार्च पर पलटवार किया, शायना एनसी ने ठाकरे बंधुओं के मिलन को मजबूरी का पुनर्मिलन कहा। शायना ने मार्च को लेकर ये भी कहा वे अपने अस्तित्व के लिए मराठी माणूस का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए एक नौटंकी है। मराठी माणूस खतरे में नहीं है। आप मराठी माणूस का इस्तेमाल ना करें।

शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने सीईसी के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर कहा चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार है, चुनाव आयोग के कामों पर सवाल खड़े रहे है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर गैर-कानूनी और असंवैधानिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया। सांसद सावंत ने उद्धव-राज ठाकरे के एक साथ आने को एक प्रतीकात्मक कदम बताया है।

Created On :   4 Oct 2026 1:27 PM IST

Tags

Next Story