विधानसभा चुनाव 2027: चुनाव से पहले पंजाब में सियासी हमले, कांग्रेस ने आप की मान सरकार को कहा तानाशाही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले वहां विपक्षी दल आप की राज्य सरकार पर सियासी हमले कर रहे है। कांग्रेस घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार है।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पंजाब में तानाशाही है और लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक तानाशाह बताया हैं। कांग्रेस नेता ने कहा जो जमीनी हकीकत पर बोलेगा अरविंद केजरीवाल उनसे सहमत नहीं होंगे, कांग्रेस नेता ने आगे कहा इनका मुखौटा है कि स्वास्थ्य विभाग में काम हुआ है, जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार आएगी तो आपको पंजाब पुलिस में प्रोफेशनलिज़्म दिखेगा।
यह भी पढ़े -अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू को दिनदहाड़े गोली, सड़क पर खून से लथपथ मिले, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा पंजाब की कानून-व्यवस्था बिल्कुल तार तार हो गई है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा आम आदमी पार्टी के विधायक ने भी शिक्षकों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। AAP सिर्फ पंजाब को लूटने आई थी। पंजाब कर्जे में डुब गया है। कांग्रेस नेता ने कहा यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, यह मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहुत बड़ी विफलता है।
117 विधानसभा सीट वाले पंजाब में कुछ महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होने है। बहुमत के लिए आवश्यक सीटों की संख्या 59 है। 117 में से 34 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
Created On :   4 Oct 2026 12:03 PM IST












