परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी, अमरपाल काका बोले- पार्टी को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत थी

परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी, अमरपाल काका बोले- पार्टी को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत थी
परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। होशियारपुर जिला कांग्रेस के महासचिव अमरपाल सिंह काका ने परगट सिंह की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाला नेता बताया। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मंतार सिंह बराड़ ने भी परगट सिंह के राजनीतिक और खेल जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि अब देखना होगा कि वह कांग्रेस को कितना सफल बना पाते हैं।

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। होशियारपुर जिला कांग्रेस के महासचिव अमरपाल सिंह काका ने परगट सिंह की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाला नेता बताया। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मंतार सिंह बराड़ ने भी परगट सिंह के राजनीतिक और खेल जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि अब देखना होगा कि वह कांग्रेस को कितना सफल बना पाते हैं।

अमरपाल सिंह काका ने कहा कि परगट सिंह बेहद ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं। उन्होंने खेल के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है और पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ और समझ है। परगट सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी है, क्योंकि मौजूदा समय में पार्टी को ऐसे ही मजबूत और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत थी। पंजाब जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है और जिस तरह राज्य पटरी से उतर चुका है, उसे वापस सही दिशा में लाने के लिए परगट सिंह जैसे सुलझे हुए नेतृत्व की आवश्यकता थी। उनके नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर अमरपाल सिंह काका ने कहा कि पार्टी के भीतर उन्हें कोई बड़ी चुनौती नजर नहीं आती और कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि सरकार का खजाना खाली हो चुका है और उसके पास पर्याप्त फंड नहीं हैं। कांग्रेस बेहतर नीतियां लेकर आएगी और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी।

वहीं, फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मंतार सिंह बराड़ ने परगट सिंह की नियुक्ति पर कहा कि राजनीतिक तौर पर वह अकाली दल के साथ हैं, जबकि परगट सिंह अब कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का एक-दूसरे का विरोध करना अलग बात है।

बराड़ ने परगट सिंह के हॉकी करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की और खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी काम किया। उन्होंने कहा कि परगट सिंह ने हॉकी को सफल बनाया, अब राजनीतिक तौर पर सवाल यह है कि क्या वह कांग्रेस को भी सफल बना पाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story