Punjab Shooting News: अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू को दिनदहाड़े गोली, सड़क पर खून से लथपथ मिले, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू को दिनदहाड़े गोली, सड़क पर खून से लथपथ मिले, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा
पंजाब के अमृतसर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू को दिनदहाड़े गोली मार दी गई।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। इसके बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मैड संधू खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़े नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गोली मारने की वजह और घटना से पहले क्या-क्या हुआ था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। इसके अलावा, अब तक गोली चलाने वाले शख्स की पहचान नहीं हुई है। पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

गोलीबारी के बाद किया ये दावा

मैड संधू को गोली लगने के बाद सड़क पर गंभीर हालत में पाया गया। मौके से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके आसपास लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मैड संधू को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गोलीबारी के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए हैं कि मैड संधू पर हमला किन परिस्थितियों में किया गया। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गोलीबारी को किसने अंजाम दिया है। मामले की जांच में पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज और अन्य सबूतों को खंगालना शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Created On :   3 Oct 2026 10:23 PM IST

Tags

Next Story