Uttar Pradesh Election News: UP MLC चुनाव से पहले सपा का बड़ा फेरबदल, दो प्रत्याशी बदले, एक BJP के बागी को दिया टिकट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षक खंड MLC चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों को बदल दिया है और उनकी जगह दूसरे नेताओं पर भरोसा जताया है। सपा ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह संजयन त्रिपाठी के नाम का ऐलान किया है। वहीं, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। वह शशांक यादव की जगह लेंगे।
यह भी पढ़े -स्वामी प्रसाद मौर्य की राहुल गांधी से मुलाकात, ‘अपनी जनता पार्टी’ के INDIA गठबंधन में शामिल होने के संकेत
संजयन त्रिपाठी BJP से हुए थे बागी
संजयन त्रिपाठी को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद वह बागी हो गए थे। भाजपा ने उनकी जगह ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं, संजयन को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। हाल ही में उन्होंने पार्टी का झंडा भी हटा दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था।
एक मीटिंग में बने नए समीकरण!
मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने शुक्रवार (2 अक्टूबर) को संजयन त्रिपाठी की मुलाकात सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कराई थी। उसी रात अखिलेश यादव ने प्रत्याशी कमलेश यादव को पार्टी ऑफिस बुलाया था। इसके अगले दिन शनिवार को संजयन ने सपा की सदस्यता ले ली। इसके बाद ही पार्टी ने उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। सपा के इस निर्णय के बाद इलाके में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।
यह भी पढ़े -मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया विभाग की नई टीम घोषित, बनाए गए 31 प्रवक्ता
आगरा सीट पर पार्टी ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी ने आगरा शिक्षक खंड से भी उम्मीदवार बदला है। पार्टी ने पहले शशांक यादव को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन अब इस सीट पर पूर्व एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। इस मामले में पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है।
Created On :   4 Oct 2026 12:19 AM IST












