UP Election 2027: अनुप्रिया पटेल ने बताया प्लान, संगठन विस्तार और NDA सीट शेयरिंग पर खुलकर बोलीं

अनुप्रिया पटेल ने बताया प्लान, संगठन विस्तार और NDA सीट शेयरिंग पर खुलकर बोलीं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। बड़ी पार्टियों समेत क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। बड़ी पार्टियों समेत क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है। राजधानी लखनऊ में अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

तीसरी बार सरकार बनने का दावा

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का विस्तार होना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में जल्द बातचीत शुरू होगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तीसरी बार NDA गठबंधन की सरकार बनाएंगे। साथ ही कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में संगठन और राजनीतिक प्रभाव का विस्तार करना चाहती है।

राज्यसभा चुनाव पर क्या कहा?

अनुप्रिया पटेल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि गठबंधन के सभी दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं। इसके साथ ही यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक गठबंधन के संपर्क में हैं। उनके जितने भी उम्मीदवार मैदान में होंगे, उनकी पार्टी उन्हें जिताने का काम करेगी। इसके अलावा उन्होंने एसआईआर पर कांग्रेस और विपक्ष की तरफ से उठाए जाने वाले सवालों पर कहा, "कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही है, इसलिए अफवाह फैलाने का काम कर रही है। पंजाब, केरल और कर्नाटक में भी सरकारें हैं। विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।"

Created On :   2 Oct 2026 11:14 PM IST

Tags

Next Story