Punjab News: वड़िंग की विदाई के बाद गरमाई सियासत, राजा ने राहुल को बताया पायलट और पंजाब कांग्रेस हाल, बीजेपी ने कसा तंज

वड़िंग की विदाई के बाद गरमाई सियासत,  राजा ने राहुल को बताया पायलट और पंजाब कांग्रेस हाल, बीजेपी ने कसा तंज
बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के अंदर कुर्सी का क्लेश है। वे सभी लोग केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे दौड़ रहे हैं। उन्हें पंजाब की नहीं पड़ी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद आज दिल्ली में 10 जनपथ पर कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की। उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई, इसे लेकर कांग्रेस सांसद वड़िंग ने पंजाब में क्या हालात हैं, किस प्रकार से वहां क्या हो रहा है, क्या हमें करना चाहिए, इसे लेकर उनसे चर्चा हुई। पंजाब में कांग्रेस को कहां-कहां हमारी क्या चुनौतियां हैं, कैसे हमें उन चुनौतियों से लड़ना होगा और कहां हमारी क्या ताकत है, इस पर डिस्कस हुआ।

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को लेकर जब उन्हें प्रभारी बनाया गया, तो मैं उन्हें औपचारिक रूप से बधाई देने गया था। उस दिन मैंने उनसे लगभग 15 मिनट तक बात की थी। उनका जन्मदिन था लेकिन उसके बाद मैं उनसे नहीं मिला। 5 तारीख को वे प्रभारी बने थे और आज एक महीना हो गया। प्रभारी तकरीबन 2 घंटों के लिए चंडीगढ़ आए थे। कांग्रेस नेता राजा ने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा उन्हें लगा होगा कि 'राजा' की छुट्टी करनी चाहिए। इस संबंध में मैंने राहुल गांधी को बता दिया है।

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कहा खुशी और उदासी दोनों ही समय में हम गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब आते हैं।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफा देने पर विपक्षी पार्टी पर तंज कसा, उन्होंने कहा कांग्रेस के बारे में तो मैं हमेशा कहता हूं कि उन्होंने एक का इस्तीफा ले लिया, अब वे दूसरे के पीछे पड़ जाएंगे। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस के अंदर कुर्सी का क्लेश है। वे सभी लोग केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी के पीछे दौड़ रहे हैं। उन्हें पंजाब की नहीं पड़ी है। ढिल्लों ने आगे कहा आपको लगता है कि ये एक इस्तीफे से कांग्रेस में सबकुछ खत्म होगा? ये अब और बढ़ने वाला है। बीजेपी नेता इस दौरान राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री के अपने जिले में हर रोज किसी न किसी दलित के खिलाफ अपराध हो रहा है। पूरे पंजाब में आज कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज ही नहीं है।

Created On :   2 Oct 2026 5:10 PM IST

Tags

Next Story