CEC Controversy: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले कड़ी सुरक्षा, आप नेताओं ने लोगों से की अपील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर- मंतर पर प्रदर्शन होना है। पुलिस ने इस इलाके में कड़ी सुरक्षा कर दी है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़े -दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना जल्द होगी शुरू, करीब 19 लाख कार्ड जारी डॉ. पंकज कुमार सिंह
आम आदमी पार्टी नेता व पूर्व दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दो अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बचाने के लिए लोगों को जंतर-मंतर पहुंचना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने SIR के तहत बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम हटाए जाने का दावा किया और इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर मुद्दा बताया।
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) आज शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संबंधित संगठनों को प्रस्तावित मार्च निकालने की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं मिली है। मार्च में बड़ी संख्या में लोगों और हजारों स्टूडेंट के शामिल होने की उम्मीद है।
आम जनता को आज जंतर-मंतर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। जनपथ की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। पैदल लोगों को भी बैरिकेड के आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े -ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने सड़कों पर फिर उतरेंगे 'कॉकरोच', क्या इस बार भी 'बिग पिक्चर' बन पाएंगे अभिजीत दीपके?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सीईसी के इस्तीफे को लेकर चेतावनी देते हुए कहा 2 अक्टूबर से देश भर में विरोध प्रदर्शन और मार्च करेगी, सीजेपी आज मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने हजारों सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया है।
आयोजकों ने मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग की है। अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसए), राज्यसभा सदस्य मनोज झा और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दो अक्टूबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है।
Created On :   2 Oct 2026 9:53 AM IST









