CJP Protest: जोरदार नारेबाजी, भूत का गेटअप, हिरासत में 150 प्रदर्शनकारी...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध, 8 तस्वीरों में समझें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध अब सड़क तक पहुंच गया है। दिल्ली में INDIA गठबंधन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया, वहीं मुंबई में CJP ने भी मोर्चा खोला। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान दिल्ली से मुंबई तक सियासी हलचल तेज रही। चलिए 8 तस्वीरों में समझें आज के प्रदर्शन की पूरी कहानी।
भूत के गेटअप में प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखे गेटअप में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारियों को भूत के लुख में नारेबाजी करने देखा गया।
CEC के इस्तीफे की गूंज
SFI और DYFI के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP नेता भी मध्य दिल्ली में SIR का मुद्दा उठाते हुए विरोध कर रहे हैं।
मुंबई में CJP का प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रोटेस्ट का वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को काफी गुस्से में देखा जा सकता है। पोस्ट में लिखा था- मुंबई कुछ खास करने जा रही है! जय महाराष्ट्र।
हिरासत में सौरभ भारद्वाज
प्रदर्शन के दौरान आरजेडी नेता मनोज झा और आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज सहित 150 के ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
AAP के चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
शिवाजी पार्क में हंगामा
CJP की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए शिवाजी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके के कुछ स्थानीय लोगों ने पार्क का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन की जगह के तौर पर किए जाने पर आपत्ति जताई क्योंकि इससे उन्हें परेशानी होती है।
दिल्ली में धारा 163 लागू
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू कर रखी है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। फिलहाल जंतर-मंतर के अंदर भी किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
CEC के खिलाफ प्रदर्शन क्यों?
- विपक्ष का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है।
- उनका दावा है कि 13.30 करोड़ से ज्यादा सही मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं।
- विपक्ष SIR यानी विशेष मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठा रहा है।
- विपक्ष का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमों के खिलाफ है।
- कुछ विपक्षी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
- वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज किया है।
- आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले अकेले CEC ने नहीं लिए हैं।
- आयोग के मुताबिक, इन फैसलों पर पूरे चुनाव आयोग की सहमति है।
Created On :   2 Oct 2026 5:38 PM IST










