India's Pride: 'हनुमान चालीसा का पाठ किया, सबकी जान बचाने की कोशिश की', कैप्टन स्मित मच्छार की पहली प्रतिक्रिया, पीएम ने की जल्द ठीक होने की कामना

हनुमान चालीसा का पाठ किया, सबकी जान बचाने की कोशिश की, कैप्टन स्मित मच्छार की पहली प्रतिक्रिया, पीएम ने की जल्द ठीक होने की कामना
पीएम मोदी ने कहा कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। फ्लाईदुबई प्लेन की घटना में कैप्टन स्मित ने अपने अनुभव के बारे में बताया और यह भी बताया कि उस घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कहाँ से मिली। प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

पीएम मोदी से बातचीत करते हुए कैप्टन स्मित ने बताया कि मुश्किल वक्त में वो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उस समय में भी वो हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। वह खुद गिरने वाले थे लेकिन सबकी जान बचाने की कोशिश करना नहीं भूले। प्रधानमंत्री ने कैप्टन के साहस और मुश्किल हालात में दिखाई गई सूझबूझ की सराहना की। स्मित ने पीएम मोदी का अपना सबसे बड़ा आदर्श बताते हुए कहा उनसे बात करने की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की।

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कैप्टन स्मित मच्छार ने दुनिया को साहस की सबसे बड़ी मिसाल दिखाई है। अपनी जान की परवाह किए बिना, उन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और 9/11 जैसे एक और हमले को होने से रोका। 140 करोड़ भारतीय कैप्टन स्मित को सलाम करते हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

आपको बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन गुरुवार को स्मित मच्छार के परिजनों से बातचीत की थी। पीएम मोदी ने मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की । इस दौरान पीएम ने कहा भारत सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही हैं।

स्मित मच्छार मूल रूप से गुजराती है, उन पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान चाकू से हमले किए, जिनमें घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा। विमान में अधिकतर इजराइली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबुक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराया।

Created On :   2 Oct 2026 1:10 PM IST

Tags

Next Story