CJP Protest: अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस को कहा 'थैंक्यू', दिल्ली पुलिस पर कसा तंज

अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, दिल्ली पुलिस पर कसा तंज
मुंबई में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया किया है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस के व्यवहार की तारीफ करते हुए दिल्ली पुलिस पर तंज भी कसा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस, सीख लो कुछ मुंबई पुलिस से।

दीपके ने कहा कि मुंबई पुलिस को उन्हें हिरासत में लेने के लिए ऊपर से आदेश मिला था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें चाय पिलाई और जाने के लिए कहा। दीपके के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उनसे यह भी कहा कि वे जो कर रहे हैं, वह सही है।

एक्स पर मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद

प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए पोस्ट किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया और उन्हें सलाम किया। एक अन्य पोस्ट में दीपके ने CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि 'ज्ञानु (CEC ज्ञानेश कुमार) को जाना ही होगा।'

दिल्ली पुलिस के DCP पर भी हमला बोला

प्रदर्शन के दौरान दीपके ने दिल्ली पुलिस के DCP सचिन शर्मा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की कार्रवाई को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की।

दीपके ने सचिन शर्मा की तुलना ब्रिटिश शासन के अधिकारी जनरल डायर से की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस ने सख्ती की और उन्हें सड़क पर घसीटकर ले जाया गया। दीपके ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

हालांकि, दिल्ली पुलिस और DCP सचिन शर्मा पर लगाए गए ये आरोप अभिजीत दीपके के बयान हैं। उनके इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस जानकारी में शामिल नहीं है।

Created On :   2 Oct 2026 11:13 PM IST

Tags

Next Story