Punjab News: बीजेपी का आप सरकार पर वार, स्कूलों पर सवाल उठाया तो AAP ने अपने ही विधायक को पार्टी से किया बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर मान सरकार अपनों के साथ साथ विपक्ष के निशाने पर है। आप विधायक के बाद बीजेपी नेताओं ने भी आप सरकार को लेकर कई सवाल खड़े किए है।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप द्वारा विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने पर तंज कसते हुए कहा, "यही आम आदमी पार्टी का मॉडल है। यह प्रोपेगैंडा मॉडल है। सिरसा ने मान सरकार पर निशाना साधते हुे कहा पंजाब का सारा पैसा इस बात का दावा करने में खर्च किया जा रहा है कि उन्होंने अच्छा काम किया है जबकि उनके विधायक सुखवीर सिंह खुद कह रहे हैं कि उन्होंने बार-बार कहा कि स्कूलों में पूरे शिक्षक उपलब्ध करा दो, अगर उन्होंने शिक्षकों का मुद्दा उठा दिया, तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। यह AAP का शिक्षा मॉडल है कि अगर कोई शिक्षा को ठीक करने की बात भी करेगा, तो पार्टी अपने ही विधायक को बाहर निकाल देगी। उन्होंने सरकार से राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कई सवाल किए। भाजपा का कहना है कि पंजाब की कानून-व्यवस्था माफिया के हाथ में है, ड्रग्स बेचने वाले लोगों को मार रहे हैं, माफिया लोगों मार रहा है, आप के रहते पंजाब में जबरन वसूली का गैंग सक्रिय है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने पंजाब के आप विधायक के एक वीडियो का हवाले देते हुए कहा, आप विधायक अपने क्षेत्र के स्कूलों के संदर्भ में अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मैंने उस स्कूल में टीचर लगाने और इमारत बनाने के लिए कहा था। दिल्ली में भी इसी प्रकार इनकी पोल खुली थी। आज पंजाब नशे, क्राइम और टूटी-फूटी शिक्षा व्यवस्था से जूझ रहा है। उनके विधायक का इस प्रकार से बोलना उनके खोखलेपन को स्पष्टता के साथ दिखाता है।
यह भी पढ़े -परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने आप द्वारा विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने पर आप पार्टी और उसकी पंजाब में सरकार पर कई आरोप लगाए, उन्होंने कहा पंजाब में चुनाव से पहले आप बिखर जाएगी। जिस प्रकार से उनकी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कल इस्तीफा दिया है। पंजाब में उनके विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उनके पास कोई नीति नहीं है, कोई नेता नहीं है, और जब तक कोई नीति और नेता नहीं होता है, तब तक कोई राजनीतिक दल ठीक प्रकार से काम नहीं कर सकता है। वहां कोई विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं और नशाखोरी बढ़ती जा रही है। इन सबके कारण आप पार्टी और उसकी सरकार में आंतरिक असंतोष है।
Created On :   4 Oct 2026 2:01 PM IST













