बीजेपी का बड़ा ऐलान: भाजपा ने खोले राज्यसभा चुनाव के पत्ते, कोयल मल्लिक को बंगाल से टिकट, उत्तराखंड से मैदान में कौन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मैदान में उतारा है। कोयल मल्लिक का नाम इस वजह से ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ थीं। वह टीएमसी की ओर से राज्यसभा सांसद भी बनी थीं लेकिन बाद में उन्होंने पद छोड़ दिया था। अब बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दिनेश आर्य को उत्तराखंड से टिकट देकर पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।
BJP releases list of candidates for biennial election to the Rajya Sabha from Uttarakhand and West Bengal. https://t.co/jl4wH95ukg
— Press Trust of India (@PTI_News) October 4, 2026
टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आईं कोयल मल्लिक
आपको बता दें कि, कोयल मल्लिक बंगाली फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। कुछ समय पहले वह टीएमसी की तरफ से राज्यसभा पहुंची थीं। उन्होंने अप्रैल में सांसद पद के लिए शपथ ली थी। हालांकि, इसके कुछ ही महीनों बाद जुलाई में उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। खास बात यह रही कि टीएमसी सांसद रहते हुए उन्होंने सदन की किसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। अब बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी बालाघाट के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से कर रहे हैं मुलाकात
दिनेश आर्य कौ मौका
इसके अलावा बीजेपी ने उत्तराखंड की सीट से दिनेश आर्य को चुनावी मैदान में उतारा है। आर्य नैनीताल जिले में पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला हुआ है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से उनके नाराज होने की चर्चा थी। वहीं, अब राज्यसभा टिकट मिलने के बाद बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि, राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की एक सीट शामिल है। वोटिंग के साथ ही इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
Created On :   4 Oct 2026 3:11 PM IST













