स्पीकर के फैसले पर रोक: ऋतब्रत बनर्जी से छिना नेता प्रतिपक्ष का पद, TMC नेता शोभनदेव की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट से बागी तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर के 3 जून वाले आदेश को रद्द कर दिया है। स्पीकर के आदेश में उन्हें विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद उनकी नेता प्रतिपक्ष की मान्यता रद्द हो गई है। जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने फैसला सुनाते हुए स्पीकर रथींद्र बोस को निर्देश जारी किए हैं कि वे दोनों पक्षों के दावों पर फिर से विचार करें और 10 दिन के अंदर नया फैसला सुनाएं।
शोभनदेव चट्टोपाध्याय का नाम हुआ था जारी
इस मामले में विवाद ऐसे समय पर शुरू हुआ था, जब स्पीकर ने 3 जून को एक आदेश पारित किया था। इसमें उन्होंने TMC के बागी विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय (बनर्जी) को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दी थी। इस दौरान समस्या यह थी कि TMC की मूल पार्टी ने इस पद के लिए अपना अलग प्रत्याशी तय किया था। इसके लिए पार्टी ने आधिकारिक नामांकन शोभनदेव चट्टोपाध्याय का जारी किया था। लेकिन स्पीकर ने पार्टी के आधिकारिक नाम को नजरअंदाज किया और बागी गुट के विधायक को यह पद दे दिया।
यह भी पढ़े -CJP नेताओं को तिहाड़ भेजने पर भड़कीं टीएमसी नेता, आशुतोष रांका और सौरव दास के समर्थन में बोलीं महुआ मोइत्रा- देश वापस लेकर रहेंगे
स्पीकर के फैसले को कोर्ट में चुनौती
स्पीकर के इस फैसले को शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी। उनका कहना था कि स्पीकर को पार्टी के आधिकारिक नामांकन को बायपास करने का अधिकार नहीं था। मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने स्पीकर का 3 जून का आदेश खारिज कर दिया है। इसके साथ ही स्पीकर रथींद्र बोस को निर्देश दिया गया है कि दोनों पक्षों के दावों पर फिर से विचार करें और 10 दिन के भीतर नया फैसला लें।
Created On :  


