विधानसभा चुनाव 2027: इमरान मसूद बोले- 26 सीटें मुबारक, गुणवत्ता और संख्या दोनों चाहिए,आजम खान ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान के संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 26 सीटें दिए जाने की चर्चा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस को संख्या के साथ सीटों की गुणवत्ता भी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने की पूरी जिम्मेदारी केवल कांग्रेस की नहीं है।
यह भी पढ़े -‘योगी नहीं तो यूपी नहीं’, संजय राउत ने क्यों की CM योगी की तारीफ? बताया हिंदुत्व का मजबूत चेहरा
इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें चारों तरफ से घेरकर विलेन साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वे अपनी पार्टी के हितों की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पार्टी के लिए मांग कर रहा हूं और उसके हितों की बात करूंगा। भाजपा को हटाने की सारी जिम्मेदारी क्या सिर्फ मेरे कंधों पर है?"
उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा मतदान किया था, इसके बावजूद गठबंधन को जीत नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि हार की जिम्मेदारी केवल कांग्रेस पर क्यों डाली जा रही है? मसूद ने 26 सीटों के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि ये सीटें मुबारक, लेकिन कांग्रेस को संख्या और गुणवत्ता दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
दूसरी ओर सपा नेता आजम खान ने गठबंधन टूटने की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल प्रत्येक दल को अपना अलग घोषणापत्र जारी करने का अधिकार है। साझा घोषणापत्र भी उचित समय पर सामने आएगा। आजम खान के मुताबिक, गठबंधन और सीटों के बंटवारे की नीति अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच तय होगी। ऐसे में अब निगाहें दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत पर टिकी हैं।
UP कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा, "कहीं कोई संशय नहीं है। गठबंधन को कमजोर मत समझिए। इंडिया गठबंधन 2024 में मजबूत था और उससे भी ज्यादा मजबूती और पूरी ताकत के साथ 2027 में चुनाव लड़ रही है।
Created On :  

