Sourav Das Passport Dispute: विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे CJP नेता सौरव दास, सरकार ने जारी किया लुकआउट नोटिस, पासपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप

विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे CJP नेता सौरव दास, सरकार ने जारी किया लुकआउट नोटिस, पासपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (LOC) जारी किया है। सरकार ने गुरुवार को दिल्ली होईकोर्ट में इसकी जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (LOC) जारी किया है। सरकार ने गुरुवार को दिल्ली होईकोर्ट में इसकी जानकारी दी।

पॉसपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप

सरकार के अनुसार, सौरव दास के पासपोर्ट में कई गड़बड़ियां मिली हैं। उनका पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, पढ़ाई और पते में भी अंतर है। केंद्र के मुताबिक, इन गड़बड़ियों का असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।

क्या है पूरा मामला?

23 नवंबर को लंदन जा रहे सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था। वह ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलने जा रहे थे। इसके एक दिन बाद यानि 24 नवंबर को सौरव हाईकोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने विदेश जाने से रोके जाने वाले फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। वहीं, दास के वकील ने कोर्ट में कहा कि सौरव को लुकआउट नोटिस जारी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने पर नोटिस दिया गया था।

पासपोर्ट रद्द नहीं किया - सरकार

सौरव दास के वकील ने कोर्ट से नोटिस जारी करने का कारण और उसकी कॉपी देने की मांग की। इस पर सरकार ने कहा कि लुकआउट नोटिस की कॉपी नहीं दी जा सकती है।

केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट में बताया गया कि 23 नवंबर की शाम 7.32 पर सौरव दास को नोटिस दिया गया था। इसके करीब 4 मिनट बाद ही उन्हें विदेश न जाने की सलाह दी गई। पासपोर्ट की गड़बड़ियों पर बोलने के लिए उन्हें 30 नवंबर का समय दिया गया है।

सरकार ने कोर्ट में बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट को रद्द नहीं किया गया है। केवल उनकी विदेश यात्राओं पर रोक लगाई गई हैं।

Created On :  

Tags

Next Story