महिला आरक्षण बिल: परिसीमन विधेयक पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं- पहले संसद में पेश हो प्रस्ताव, राष्ट्रहित सर्वोपरि

परिसीमन विधेयक पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं- पहले संसद में पेश हो प्रस्ताव, राष्ट्रहित सर्वोपरि
परिसीमन विधेयक पर सुप्रिया सुले ने कहा कि सांसदों को पहले इसकी पूरी प्रति दी जाए, ताकि प्रावधानों को समझकर चर्चा हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय हित में सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ आने की जरूरत भी बताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक बहस के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने संतुलित रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी विधेयक पर चर्चा करने से पहले उसे संसद में पेश किया जाना चाहिए और उसकी पूरी प्रति सभी सांसदों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। प्रावधानों को समझने के बाद ही उस पर कोई राय बनाना उचित होगा। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि प्रस्तावित विधेयक देश के हित में अच्छा साबित हो सकता है।

सुप्रिया सुले ने कहा कि देश में पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने राजनीतिक मतभेद भुलाकर मिलकर कानून पारित किए हैं। इसलिए इस विधेयक पर भी बिना पूरी जानकारी के विरोध या समर्थन करना उचित नहीं होगा। सांसद सुले ने कहा, "इस विधेयक को पहले पेश होने दीजिए। इसकी पूरी प्रति हमारे पास आने दीजिए। इसके बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं। हो सकता है कि यह एक अच्छा विधेयक साबित हो।"

विपक्षी INDIA गठबंधन का कहना है कि मौजूदा 543 सदस्यीय लोकसभा में ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। विपक्ष महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने का विरोध कर रहा है 16 अप्रैल 2026 को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पेश किया गया था, लेकिन 17 अप्रैल को यह जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। इसके बाद इससे जुड़े अन्य विधेयकों पर भी कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी।

आपको बता दें परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार तथा विपक्ष के बीच मतभेद के साछ टकराव बना हुआ हैं। परिसीमन के तहत लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाता है। प्रस्तावित योजना में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक बढ़ाने का प्रावधान चर्चा में है। सरकार का तर्क है कि नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन से प्रतिनिधित्व बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता खुलेगा।

Created On :  

Tags

Next Story