Keralam Politics: ‘मेरा फोन टैप हो रहा है, जासूसों को चकमा देने के लिए बोलता हूं झूठ’, केरलम के CM का बड़ा दावा

‘मेरा फोन टैप हो रहा है, जासूसों को चकमा देने के लिए बोलता हूं झूठ’, केरलम के CM का बड़ा दावा
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने फोन टैपिंग का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि निगरानी करने वालों को भटकाने के लिए कभी-कभी गलत बातें बोलते हैं।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनन्तपुरम। केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने संविधान दिवस के एक कार्यक्रम में ऐसा दावा किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कहा कि उनके फोन पर नजर रखी जा रही है और उनकी बातें भी सुनी जा रही हैं। उन्हें पता है कि कुछ लोग लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। सतीशन ने बताया कि ऐसे लोगों को उलझाने के लिए वह कभी-कभी जानबूझकर गलत बातें बोल देते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन उनका फोन टैप कर रहा है। उन्होंने इस दौरान निगरानी, लोगों की आजादी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते असर पर भी अपनी बात रखी है।

‘मुझे पता है, मेरा फोन टैप हो रहा है’

भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, सतीशन ने कहा कि अब उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि उन पर नजर रखी जा रही है। उन्हें पता है कि कुछ लोग उनकी हर गतिविधि पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। ऐसे लोगों को गलत जानकारी देने के लिए वह कभी-कभी जानबूझकर गलत बातें कह देते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया।

‘1984’ उपन्यास पढ़कर एक महीने तक परेशान रहा

कार्यक्रम में सतीशन ने लेखक जॉर्ज ऑरवेल के मशहूर उपन्यास ‘1984’ का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में यह किताब पढ़ने के बाद वह करीब एक महीने तक परेशान रहे थे। इस कहानी में दिखाया गया है कि कैसे सरकार हर समय अपने लोगों पर नजर रखती है। इसे पढ़ने के बाद उन्हें भी ऐसा लगने लगा था कि उनकी आजादी और सुरक्षा खतरे में है।

AI के दौर में दूसरों के हाथ में जा रहे फैसले

सतीशन ने ‘फ्रीडम टू थिंक’ नाम की किताब का जिक्र करते हुए कहा कि आज लोगों के पास अपने फैसले लेने की पूरी आजादी नहीं है। AI के बढ़ते इस्तेमाल से दूसरे लोग भी हमारे फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने मॉल और सुपरमार्केट का उदाहरण दिया। वहां लगे कैमरे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। वे देखते हैं कि कोई व्यक्ति किस जगह ज्यादा समय बिता रहा है और उसके चेहरे पर कैसे भाव हैं।

Created On :  

Tags

Next Story