CEC Controversy: CJP नेताओं को तिहाड़ भेजने पर भड़कीं टीएमसी नेता, आशुतोष रांका और सौरव दास के समर्थन में बोलीं महुआ मोइत्रा- देश वापस लेकर रहेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सीजेपी का समर्थन करते हुए उनके कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजने पर सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधा। आपको बता दें दिल्ली में जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के आरोप में कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के दोनों प्रवक्ता और सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। सीजेपी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया। TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने उनका साथ दिया है। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि "बॉयज मैं आपके साथ हूं. मैं आप लोगों के साथ हूँ। हम इन गुंडों और लुटेरों से इस देश को वापस छीन लेंगे।
यह भी पढ़े -माकपा नेता के घर हमला, भट्टाचार्य ने BJP-RSS पर लगाए साजिश के आरोप, भाजपा नेता ने किया पलटवार
आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे ने अपने साथियों के साथ 13 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे, जहां से उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 3 बजे उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया और सुबह SEM कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया, जबकि अजिंक्य शिंदे को 5000 रुपये के बॉन्ड पर हस्ताक्षर कर रिहा कर दिया।
महुआ ने अपनी एक अन्य पोस्ट में भी सीजेपी नेताओं का साथ देते हुए लिखा कि यह कोई आपराधिक कृत्य नहीं हो सकता। अगर सुप्रीम कोर्ट अब भी चुप है, तो वह हमारे संविधान की हत्या में शामिल है। सीधी सी बात है।
टीएमसी नेता ने जंतर-मंतर पर सीजेपी नेताओं के गेट फांदकर पहुंचने और तिरंगा फहराने पर कहा कि "किस चीज में घुसपैठ? जंतर-मंतर नागरिकों का है और हम वहां तिरंगा फहराने के लिए आजाद हैं। ठीक वैसे ही जैसे सौरव दास और आशुतोष रांका हैं। मैं आप लोगों के साथ हूँ। हम इन गुंडों और लुटेरों से इस देश को वापस छीन लेंगे।
टीएमसी नेता ने दिल्ली पुलिस पर जमकर हमला बोला, आपको बता दें 7 अक्टूबर 2026 को महुआ मोइत्रा जब जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए पहुंची थी, तब उन्हें पुलिस के साथ झड़प में चोट लग गई थी। वे लगातार अपनी चोट को दिखाकर दिल्ली पुलिस की बर्बरता को दिखाने का प्रयास कर रही थी।
Created On :   14 Oct 2026 5:50 PM IST












