Murugan Resignation: मोदी कैबिनेट से एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी, PM मोदी को चिट्ठी लिखकर बताया अगला प्लान

मोदी कैबिनेट से एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी, PM मोदी को चिट्ठी लिखकर बताया अगला प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनट से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनट से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। वह मोदी कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर थे। इसके साथ ही वह डेयरी मंत्रालय का भी काम देख रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देते हुए बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवान करना, उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।

इस्तीफा देते हुए क्या कहा?

भाजपा नेता एल मुरुगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, "दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सेवा करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा हैं। अब मैं जमीनी स्तर पर लौटना चाहता हूं, अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहता हूं और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित करना चाहता हूं। राष्ट्र पहले। पार्टी उसके बाद। स्वयं सबसे अंत में।"

खबर अपडेट की जा रही है...

Created On :   13 Oct 2026 6:45 PM IST

Tags

Next Story