West Bengal News: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल में महिला ने की बदसलूकी, हिरासत में आरोपी

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल में महिला ने की बदसलूकी, हिरासत में आरोपी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करने का प्रयास किया गया। उन पर एक महिला ने कथित तौर पर नशे की हालत में बदसलूकी की।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करने का प्रयास किया गया। उन पर एक महिला ने कथित तौर पर नशे की हालत में बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी कालीघाट के दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने पहुंची थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई। इस मामले में अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

TMC नेताओं ने घटना पर क्या कहा?

TMC सांसद ने बताया कि ममता बनर्जी के साथ यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई थी। इस दौरान वह अपने इलाके के मिलन संघ पूजा पंडाल में गई थीं।

बेलेघाटा के विधायक और ममता बनर्जी के करीबी कुणाल घोष का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम चल रही थीं। उसी समय यह महिला उनके सामने गिर गई और फिर उन्हें अपशब्द कहने लगी। इस दौरान उसके पास चाकू भी था और उससे उनके (ममता) पैर पर वार करने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि यह मामला पहले से तय लग रहा है।

हिरासत में महिला

न्यूज एजेंसी IANS ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि ममता बनर्जी से जुड़े मामले की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया गया।

TMC प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी आज एक नशे की आदी व्यक्ति के घर पहुंचीं। इस दौरान उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश हुई। उन्होंने बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हो गए हैं कि Z+ सुरक्षा वाली और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। इस मामले में शिकायत तो दर्ज करा दी गई है, लेकिन क्या पुलिस कार्रवाई करेगी?

यह भी पढ़े -कॉकरोच को मिला ममता बनर्जी का साथ, सौरव दास ने समर्थन के लिए कहा थैंक्यू, एक्स पर किया पोस्ट

Created On :   13 Oct 2026 10:27 PM IST

Tags

Next Story