गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026: BJP की बंपर जीत पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर दागा सवाल, कांग्रेस की हार के पीछे SIR जिम्मेदार?

BJP की बंपर जीत पर अमित शाह ने राहुल गांधी पर दागा सवाल, कांग्रेस की हार के पीछे SIR जिम्मेदार?
गुजरात में मंगलवार को निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने एसआईआर का जिक्र कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में मंगलवार को निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने एसआईआर का जिक्र कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने पूछा कि 40 साल से कांग्रेस गुजरात नहीं जीत पाई है क्या इसका कारण भी एसआईआर है? उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री के साथ है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 2026 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर हारने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी की जीत से सबक लें और कांग्रेस अपनी हार को लेकर आत्मचिंतन करें।

गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर अमित शाह का निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर के बहाने घुसपैठिए को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की और इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीतीं। गांधीनगर नगर निगम में, जो मेरे चुनाव क्षेत्र में आता है, बीजेपी ने 44 में से 38 सीटें जीतीं। आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उनकी जमानत जब्त हो गई। गुजरात में मिली यह बड़ी जीत राज्य के वोटरों का मूड दिखाती है और साबित करती है कि गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ मजबूती से खड़ी है।'

उन्होंने कहा, 'पिछले चुनाव के मुकाबले, गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी का वोट शेयर 10 फीसदी बढ़ा है। मैं यह बात साफ करना चाहता हूं और खासकर राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने 41 सालों में एक भी चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था। तब से उन्हें गुजरात में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं राहुल गांधी से ये भी पूछना चाहता हूं कि क्या ये SIR का नतीजा है? आप BJP और पीएम मोदी की लोकप्रियता को एसआईआर का कारण बताकर खारिज कर देते हैं। आपको आत्म-मंथन करने की जरूरत है। एक बड़े राज्य में, जहां कभी आपकी सत्ता थी, वहां आप 41 सालों में एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। यह एक ऐसा मामला है जिस पर उन्हें गंभीरता से आत्म-मंथन करना चाहिए। हाल ही में देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए। मैं आज देश की जनता को बताना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई।'

उन्होंने कहा, 'नौगांव में बीजेपी के उम्मीदवार ने 1,42,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, BJP ने यह सीट कांग्रेस पार्टी से छीन ली। नंदीग्राम में BJP उम्मीदवार ने 76 फीसदी वोट हासिल किए और 1,22,000 वोटों की भारी बढ़त बनाई। पश्चिम बंगाल के रेजीनगर में बीजपी 75,000 से ज्यादा वोटों से जीती और तृणमूल से यह सीट छीन ली। जबकि पुडुचेरी में सहयोगी पार्टी AINRC के NDA उम्मीदवार ने 8,482 वोटों से जीत हासिल की।' कांग्रेस को केवल 22% वोट मिले।'

राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जो लोग नतीजों के लिए बैलेट मशीनों को वजह बताते हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। यह बात उस तर्क को पूरी तरह गलत साबित करती है कि बैलेट मशीनों की वजह से बीजेपी चुनाव जीतती है। त्रिपुरा में 33 सालों से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं जीता है। बंगाल में कांग्रेस पार्टी को 54 सालों से जीत नहीं मिली है। बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस पार्टी को तीन, चार या पांच दशकों तक हार का सामना करना पड़ा है। मैं सीधे तौर पर राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह SIR का नतीजा है? SIR तो 2024 के बाद लागू हुआ। जब से आप कांग्रेस के मुख्य नेता बने और बाद में पार्टी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बने तब से पार्टी लगातार चुनाव हार रही है।'

'यूपी के लोगों ने दशकों से कांग्रेस को नकारा'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आप बनावटी मीडिया इवेंट्स और 'झूठ की गूंज' से देश की जनता का भरोसा नहीं जीत सकते। सिर्फ 14 पार्टियों के कार्यकर्ताओं को जुटाकर डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आठ हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा करने से आप देश की आवाज नहीं बन सकते। मैं कांग्रेस पार्टी से आग्रह करता हूं कि वे समझें कि देश की आवाज खेतों-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज के पहाड़ों और जंगलों और नदियों के किनारों पर भी बसती है, ऐसे इलाके जहां आपकी कोई पहुंच नहीं है। देश में कई राज्य ऐसे हैं जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जहां लोगों ने दशकों से कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है और हराया है। आज भी कांग्रेस जिस नकारात्मक राजनीति को अपना रही है, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें जनता को समझने और लोगों से जुड़ने की जरूरत है।'

'2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कि मैं राहुल गांधी और उनके साथियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, एनडीए 2029 के आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है, और कांग्रेस एक और हार की ओर बढ़ रही है, जो उसकी लगातार चौथी हार होगी।' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एसआईआर की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा, 'मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि इस देश की जनता SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की आपकी रणनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और वे अब आपकी चालों में नहीं फंसेंगे। इस देश की जनता नरेंद्र मोदी, बीजेपी और NDA के साथ खड़ी है। आप इस सच्चाई से इनकार नहीं कर सकते।

Created On :   13 Oct 2026 8:41 PM IST

Tags

Next Story