West Bengal News: माकपा नेता के घर हमला, भट्टाचार्य ने BJP-RSS पर लगाए साजिश के आरोप, भाजपा नेता ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में माकपा (CPI(M)) के वरिष्ठ नेता और कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर बदमाशों ने हमला किया। हमले पर सियासत हो रही है। वामपंथी नेता की तहरीर पर पुरबा जादवपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति बाइक पर आया और सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य के घर पर बीयर की बोतलें फेंकीं और मौके से फरार हो गया। हमले में नेता के घर की खिड़कियां टूट गईं। हमले के बाद ममता बनर्जी ने भट्टाचार्य से संपर्क साधा है। बनर्जी ने हमले की निंदा की और भट्टाचार्य के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “यह सच है कि पिछले 15 सालों में विकास दा और हम वैचारिक और कानूनी रूप से अक्सर अलग-अलग पक्षों में रहे हैं। शालीनता की सीमा कभी पार नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही, विकास दा से लौटने के बाद व्यक्तिगत रूप से मिलेंगी।
बदमाशों द्वारा CPI(M) नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर किए गए हमले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हमले की घटना पर भारतीय जनता पार्टी की नेता सरबरी मुखर्जी ने CPI(M) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा टीएमसी और सीपीआईएम दोनों ही रिश्तेदार हैं। बीजेपी नेत्री ने आगे कहा दोनों दलों में कोई एक प्लान करता है. तो दूसरा उसे लागू करता है। भाजपा नेता मुखर्जी ने आगे कहा CPI(M) और TMC बैठकर प्लान करते हैं और दोष भाजपा पर डालते हैं। अब ये लोग दोष हिंदुत्ववादी संगठनों पर डाल रहे हैं, हमारे कार्यकर्ता ऐसी साजिशों के हिस्से नहीं हैं।
बंगाल के मंत्री तापस राय ने कहा, “जो हुआ है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वह इसके लिए हिंदुओं को क्यों दोषी ठहरा रहे हैं?” मंत्री दिलीप घोष ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमले को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता और वकील भट्टाचार्य ने कहा सुबह करीब 5 बजे हमला हुआ था। बीजेपी और आरएसएस के लोग जिस तरह मुझे गाली देते हैं, उसी तरह वह व्यक्ति मुझे बोल रहा था। उन्होंने आगे कहा पूरी तरह से RSS और भाजपा द्वारा प्लान किया गया हमला था। सीपीआईएम नेता ने आगे कहा वे मुझे डराना चाहते हैं, RSS और भाजपा का मकसद हिंदू को इस्लाम की तरफ लाना है। इस हमले के लिए उन्होंने "हिंदुत्ववादी ताकतों" को जिम्मेदार ठहराया है। कोलकाता पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। भट्टाचार्य ने हमले को हिंदुत्व से प्रेरित बताया, कहा जैसा हमला चरमपंथी करते है, वैसा ही हमला था। इस हमले के बाद में हथियार रखने के लिए लाइसेंस लेने का आवेदन करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कई बार उन्होंने धमकियों का भी सामना करना पड़ा है। लेकिन उनके घर पर हुआ हमला उत्पीड़न का एक नया रूप है।
Created On :   9 Oct 2026 3:22 PM IST












