CEC Controversy: चुनाव आयोग से मुलाकात पर घमासान, विपक्ष बोला अहंकारी, BJP ने प्रदर्शन को बताया ड्रामा

चुनाव आयोग से मुलाकात पर घमासान, विपक्ष बोला अहंकारी, BJP ने प्रदर्शन को बताया ड्रामा
विपक्ष के अभियान और मुलाकात को लेकर चुनाव आयोग को जरूर विचार करना चाहिए, SIR पर चर्चा होना चाहिए। ये विपक्ष की बात नहीं है, ये देश की बात है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने चुनाव आयोग पर अहंकारी होने का बड़ा आरोप लगाया, उन्होंने ये आरोप पिछले दो-तीन दिनों से लगातार INDIA गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना आंदोलन कर मुलाकात न होने को लेकर लगाया है।

शिवसेना यूबीटी के नेता ने कहा हम एक बात नहीं समझ पा रहे हैं कि क्या चुनाव आयोग इतना अहंकारी है कि वो नेता प्रतिपक्ष को 10 मिनट का समय नहीं दे सकता? क्या उनकी बात नहीं सुन सकता? चुनाव आयोग से मिलने के लिए विपक्षी गठबंधनों को सड़क पर आंदोलन करना पड़ रहा है। आनंद दुबे ने विपक्ष के अभियान और मुलाकात को लेकर कहा चुनाव आयोग को इस पर जरूर विचार करना चाहिए,उन्होंने आगे कहा SIR पर चर्चा होनी ही चाहिए। ये विपक्ष की बात नहीं है, ये देश की बात है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी विपक्ष के नेता और चुनाव आयोग की मुलाकात ना होने पर कहा विपक्ष के सांसद चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं। जो सवाल सामने आए हैं, उनके बारे में विपक्षी गठबंधन के नेता पूछना चाहते हैं, लेकिन पूछे किससे? मुख्य चुनाव आयुक्त विपक्ष को मिलने से मना कर रहे हैं। पायलट ने आगे कहा विपक्षी सांसदों को गिरफ्तार किया जाता है, हिरासत में लिया जाता है लेकिन संवाद करने के लिए, चर्चा करने के लिए बिल्कुल मना कर रहे हैं। इस दौरान राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस नेता पायलट ने सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए, उन्होंने आगे कहा सवाल पूछने विपक्ष का अधिकार है।

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर कहा लोकतांत्रिक देश में कोई भी अपना वक्तव्य रख सकता है, आंदोलन कर सकता है। लेकिन जिस प्रकार से देश में अव्यवस्था निर्माण करने के लिए, प्रशासन को भ्रमित करने के लिए, लोगों को भ्रमित करने के लिए आंदोलन हो रहा है, वो किसी के हित में नहीं है। बीजेपी नेता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के इंडिया गुट की ओर किए जारे विरोध प्रदर्शन को ड्रामा करार दिया, और कहा ड्रामे से कुछ नहीं होने वाला है। जनता देश के नेतृत्व से खुश है। सरकार काम कर रही है।

Created On :   9 Oct 2026 2:20 PM IST

Tags

Next Story