Bihar News: सीएम आवास पर NDA की बैठक, MLC चुनाव में सत्तापक्ष का एकजुटता का संदेश, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

सीएम आवास पर NDA की बैठक,  MLC चुनाव में सत्तापक्ष का एकजुटता का संदेश, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
MLC चुनाव के बीच NDA में या जदयू में कई मतभेद की खबरें सामने आ रही है, इसे लेकर मंत्री रामकृपाल यादव ने मतभेद होने से इनकार किया और कहा सब एकजुट हैं, कहीं कोई समस्या नहीं है

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार में एमएलसी चुनावों के बीच सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक अहम विधायक दल की बैठक आज 9 अक्टूबर शुक्रवार दोपहर तीन बजे होनी है, एनडीए की ये बैठक पटना स्थिति सीएम आवास पर होगी। एनडीए की बैठक में सभी विधायक, विधानमंडल दल के नेता और पटना में मौजूद सांसद शामिल हो रहे हैं। बैठक में एनडीए गठबंधन की मजबूती और विकास के मुद्दों पर चर्चा होनी है।

NDA विधायक दल की बैठक पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "समय-समय पर NDA विधानमंडल की बैठक होती है। अभी विधान परिषद के 8 स्थानों पर चुनाव भी होने वाले हैं। जो सांसद पटना में उपलब्ध हैं, उनको भी सूचना दी गई है। विधान परिषद का चुनाव भी चल रहा है। उसके साथ-साथ और भी कई मामले रहते हैं। इन सभी मुद्दों पर आज मुख्यमंत्री के आवास पर एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने MLC चुनाव पर कहा, "NDA में या जदयू में कोई मतभेद नहीं है। सब लोग एकजुट हैं...सब लोग मिलकर चुनाव में जितने भी NDA के उम्मीदवार हैं, उनको जिताने का काम करेंगे। कहीं कोई समस्या नहीं है।

मंत्री जमा खान ने MLC चुनाव पर कहा हम जीतेंगे, हमने काम किया है, बिहार में हर क्षेत्र में NDA सरकार ने काम किया है, खान ने आगे कहा जनता को प्यार और सम्मान के साथ विकास चाहिए और वो NDA ने किया है। हम निश्चित तौर पर MLC का चुनाव जीतेंगे।

आपको बता दें आगामी बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की 8 सीटों (4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों) पर चुनाव हो रहे है। बैठक में इन्हीं चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। आज 9 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव में नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

Created On :   9 Oct 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story