दिल्ली में 'कॉकरोच' के प्रोटेस्ट से पहले गरमाई सियासत: सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने इस बात की पुष्टि की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने इस बात की पुष्टि की है। 9 अक्टूबर की रात 9.00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक गेट बंद रहेंगे। इस बीच सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार समेत सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरह से केंद्र सरकार हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, भारी संख्या में लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, जो बीजेपी को वोट नहीं देता उसके वोट काट देते हैं, फर्जी वोट एड कर देते हैं। ज्ञानेश कुमार का यह खेल खुलेआम चल रहा था। इसलिए पूरा देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।"

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "मैं सब लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर मंतर जाएं। यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है। यह देश की बात है। कल से जंतर मंतर पर यह प्रोटेस्ट चल रहा है। मैं भी जाऊंगा, मेरा पूरा परिवार भी जाएगा। आप सब लोग जाइए।"

दिल्ली में कल सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन

गौरतलब है कि SIR विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के नेतृत्व में बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। 10 अक्टूबर को प्रस्तावित इस प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मेट्रो और ट्रेनें रोक दी गई हैं। हजारों की संख्या में कई राज्यों से फोर्स बुलाई गई है। CAPF जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी को इस प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिली है। प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

Created On :   9 Oct 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story