MP News: मंडियों में किसानों से हम्माली और तुलाई के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर लगाई रोक

मंडियों में किसानों से हम्माली और तुलाई के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर लगाई रोक
प्रदेश के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्टेट मंडी बोर्ड ने सभी 259 कृषि उपज मंडियों में किसानों से हम्माली एवं तुलाई के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर लगाई रोक लगा दी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्टेट मंडी बोर्ड ने सभी 259 कृषि उपज मंडियों में किसानों से हम्माली एवं तुलाई के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूली पर लगाई रोक लगा दी है।

इस संबंध में बोर्ड ने सभी आंचलिक कार्यालयों के संयुक्त संचालकों को निर्देश भेजकर कहा है कि मंडियों में बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे पर किसानों की कृषि उपज की तुलाई किए जाने के उपरांत भी किसानों से हम्माली एवं तुलाई के नाम पर अतिरिक्त राशि लिए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई हैं।

इसलिये जिन मंडी समितियों में बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे स्थापित हैं, वहां किसान द्वारा ट्राली में खुले रूप में केवल एक जिंस कृषि उपज लाई जाने पर उसकी शत-प्रतिशत तुलाई बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से की जाए तथा किसानों से किसी प्रकार की हम्माली एवं तुलाई की राशि नहीं काटी जाए। साथ ही बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे पर तुलाई किए जाने के पश्चात् पुन: छोटे तौल कांटे पर तुलाई कर किसानों से हम्माली एवं तुलाई की राशि नहीं काटी जाये तथा ऐसा करने पर संबंधित मंडी सचिव को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी ठहराया जायेगा।

Created On :   8 Oct 2026 12:30 AM IST

Tags

Next Story