- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भाजपा विधायक बोले - 'भूख हड़ताल...
Bhopal News: भाजपा विधायक बोले - 'भूख हड़ताल करूंगा', प्रदेश अध्यक्ष ने दे दिया कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

डिजिटल डेस्क, भोपाल। धार के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर को अपनी ही पार्टी की केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान किया था। लेकिन, उन्हें ऐसा करने से पहले ही पार्टी विरोधी आचरण पर कारण बताओ नोटिस दे दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक कालू सिंह को कारण बताओ नोटिस देकर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
खंडेलवाल ने मंगलवार को नोटिस दिया, जिसमें लिखा कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया, वह अत्यंत आपत्तिजनक है। आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। इसलिए 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देवें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञात हो कि विधायक कालू सिंह ने धामनोद नगर पालिका के सीएमओ पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के धार स्थित निवास के बाहर भूख हड़ताल का बोला था, जिसके बाद जिले की सियासत गरमा गई थी। खंडेलवाल ने नोटिस की एक कॉपी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों को भी दी है।
Created On :   7 Oct 2026 11:52 PM IST














