- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुंबई में कल होगी मप्र में निवेश के...
MP News: मुंबई में कल होगी मप्र में निवेश के अवसरों पर उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री की वन-टू-वन चर्चा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र में जनवरी-2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बातचीत करेंगे। इसमें प्रमुख उद्योग समूहों के साथ सीधे संवाद होगा। मुंबई देश के प्रमुख औद्योगिक, वित्तीय और कारोबारी समूहों का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग जगत के साथ सीधा संवाद मप्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर चल रहे संपर्क अभियान का महत्वपूर्ण चरण होगा। संवाद के दौरान प्रदेश की औद्योगिक नीति, निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकसित हो रहे औद्योगिक आधार से उद्योग समूहों को अवगत कराया जाएगा।
प्रदेश में निवेश अवसरों पर केंद्रित प्रस्तुतिकरण और विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मप्र, देश के बीच में स्थित होने के कारण बड़े बाजारों से जुड़ाव, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक अधोसंरचना और विभिन्न क्षेत्रों में विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स के माध्यम से निवेशकों के लिए व्यापक संभावनाएं उपलब्ध करा रहा है। प्रदेश में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना और निवेश सुविधा तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को सूखे की स्थिति से अवगत कराया, केंद्र से सहायता मांगी
राज्य सरकार ने जनवरी 2027 में प्रस्तावित जीआईएस की तैयारियों के साथ देश और विदेश के प्रमुख उद्योग समूहों से सीधे संपर्क की प्रक्रिया तेज की है। इसी क्रम में मुंबई का यह संवाद महत्वपूर्ण है। सरकार का प्रयास है कि समिट से पहले विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग समूहों के साथ उनकी आवश्यकताओं, निवेश योजनाओं और प्रदेश में उपलब्ध अवसरों पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो।
Created On :   8 Oct 2026 12:50 AM IST












