- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूठ...
MP News: भोपाल में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूठ को लेकर विधायक आतिफ हुए नाराज, कहा क्रबिस्तान से नहीं निकलेगा रूट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में भोपाल टॉकिज स्थित शाही कब्रिस्तान में सोमवार रात को मेट्रो का सामान रखने पर हंगामा हो गया। भोपाल टॉकिज के पास मेट्रो के ऑरेंज लाइन फेस-2 के अंडरग्राउंड रूट का काम चल रहा है। सोमवार रात को मेट्रो टीम ने भोपाल टॉकीज के पास की शाही कब्रिस्तान ने बैरिकेडिंग शुरू की, ताकि काम किया जा सके। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे और मेट्रो व पुलिस अधिकारियों से काम रोकने को कहा। इस दौरान आतिफ ने गुस्सा भी जाहिर किया। मौके पर पुलिस भी रही। आतिफ ने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमति काम नहीं करें। उन्होंने मेट्रो के अिधकारियों से मौके से मशीनें और सामान हटाने के लिए भी कहा। विधायक ने कहा कि कब्रिस्तान में उनके पूर्वजों समेत कई लोगों की कब्रें हैं, मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट यहां से नहीं निकलेगा। उन्होंने पहले भी इस रूट पर आपत्ति ली थी।
यह भी पढ़े -खालवा आदिवासी ब्लॉक में बनाए जाएंगे 6 नए सांदीपनि स्कूल, हरसूद में बनेगा 490 सीटर गर्ल्स होस्टल
भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन के फेज-2 में 16.74 किमी की फेज-2 सुभाष नगर से करोंद तक मेट्रो कॉरिडोर बनाई जा रही है। इसमें 5.38 किमी हिस्से में छह एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद चौराहा पर स्टेशन प्रस्तावित हैं। जबकि 3.39 किमी रूट अंडरग्राउंड प्रस्तावित है। इसमें भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड पर स्टेशन बनेंगे। इसी अंडरग्राउंड रूट के एक हिस्से को लेकर विधायक ने आपत्ति ली है। इधर, विधायक की नाराजगी और आपत्ति के बाद मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मीटिंग बुलाई। इसमें कलेक्टर, विधायक अकील, एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान, मेट्रो एमडी कृष्ण एस. चैतन्य, एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव आिद शामिल रहे।
यह भी पढ़े -किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अकील पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केवल मुस्लिमों का बनने का प्रयास मत करो हिंदुओं ने भी वोट देकर आपको जीताया है। उत्तर विधानसभा में विकास कार्य होने दो। सकल संपदा रघुनाा की है, औकाफ की जमीन बताकर विकास कार्य में बाधक बनने का प्रयास मत करो।
Created On :   8 Oct 2026 12:33 AM IST












