- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पेट्रोल छिड़ककर बदमाशों ने घर के...
MP News: पेट्रोल छिड़ककर बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 4 और 5 अक्टूबर की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा बदमाशों ने कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। आग लगाने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। कमला नगर पुलिस ने बताया कि अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़े -खालवा आदिवासी ब्लॉक में बनाए जाएंगे 6 नए सांदीपनि स्कूल, हरसूद में बनेगा 490 सीटर गर्ल्स होस्टल
बदमाशों ने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। इसके साथ ही जिस बाइक से बदमाश आए थे उसमें नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कार मालिक से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़े -PM मोदी का 25 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर MP में बड़ा आयोजन, प्रदेशभर में निकलेगी 'सेवा ज्योति कलश यात्रा'
अब तक की पूछताछ में किसी से उनके विवाद को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं की जा सकी है। आरोपियों की पहचान के बाद ही विवाद की वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही।
Created On :   8 Oct 2026 12:30 AM IST












