- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मप्र में 150 किमी पर एयरपोर्ट,...
MP News: मप्र में 150 किमी पर एयरपोर्ट, प्रदेश 10 एयरपोर्ट, सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी हेलीपैड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मप्र में विमानन सेवाओं और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही आपातकालीन सेवाओं, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के लिए एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप और हेलीपैड के नेटवर्क का नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में एयरपोर्ट बढ़कर 8 हो गए हैं और अब इनकी संख्या 10 हो जाएगी।
यह भी पढ़े -'सनातन की शक्ति है, मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते', राहुल गांधी पर बरसे CM हिमंत बिस्वा सरमा
सिंहस्थ-2028 के लिये भी दताना-मताना एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। नए एयरपोर्ट के विकास, सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी हेलीपैड का निर्माण और पीएमश्री एयर एम्बुलेंस एवं पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से प्रदेश में हवाई सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 8 एयरपोर्ट, 20 से अधिक एयरस्ट्रिप और 220 हेलीपैड हैं। वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 5 प्रमुख एयरपोर्ट इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो थे। वर्ष 2024-25 में रीवा, दतिया और सतना को जोड़कर एयरपोर्ट की संख्या 8 हो गई है। उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट का काम चल रहा है। राज्य सरकार हर 150 किमी पर एयरपोर्ट, 75 किमी पर एयरस्ट्रिप और 45 किमी पर हेलीपैड बनाने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी हेलीपैड विकसित करने की भी योजना है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक पांच महीने से अटकी दिव्यांग सम्मान राशि जारी करने की मांग, भाजपा नेता आर अशोक का सरकार को पत्र
प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट के विकास की स्वीकृति केंद्र सरकार स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इनमें सिंगरौली को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही उड़ान योजना अंतर्गत प्रदेश की 10 एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इनमें सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं। जबकि सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन के दताना-मताना एयरपोर्ट का विकास आरसीएस उड़ान 5.2 के तहत किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में 1,800 मीटर लंबा रनवे विकसित किया जा रहा है, जिसे भविष्य में 2,700 मीटर तक बढ़ाया जाएगा। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण होगा। उज्जैन और शिवपुरी एयरपोर्ट का कार्य पूर्ण होने के बाद प्रदेश में एयरपोर्ट की संख्या 10 हो जाएगी।
Created On :   7 Oct 2026 11:59 PM IST












