MP News: भोपाल में होगी आर्मी परेड, 50 हजार लोग जुटेंगे, 15 मीटर की बनेगी सड़कें, 30 अक्टूबर तक पूरा करना है काम

भोपाल में होगी आर्मी परेड, 50 हजार लोग जुटेंगे, 15 मीटर की बनेगी सड़कें, 30 अक्टूबर तक पूरा करना है काम
मप्र के इतिहास में पहली बार भोपाल में 15 जनवरी 2027 को नेशनल आर्मी परेड होगी। नेशनल आर्मी परेड देखने के लिए करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र के इतिहास में पहली बार भोपाल में 15 जनवरी 2027 को नेशनल आर्मी परेड होगी। नेशनल आर्मी परेड देखने के लिए करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे। परेड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं। परेड में कई आर्मी ऑफिसर, जवान, फौजी, टैंक, मिसाइलें शामिल होंगे। मुख्य परेड भेल के कालीबाड़ी मार्ग पर होगी, इसके लिए लगभग 4 किमी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के सेंट्रल डिवाइडर को हटाया जाएगा। इसके साथ ही दर्शक दीर्घा भी सड़क के दोनों ओर बनाई जाएगी। परेड से पहले रिहर्सल और प्रैक्टिस होगी। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक इसकी तैयारी की जाएगी। 30 अक्टूबर तक सभी तरह के काम पूरे करने का टास्क दिया गया है। इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने की समय सीमा भी तय की गई है, हालांकि अभी विभागों को कार्य आवंटन नहीं किया गया है। परेड से पहले करीब 3-4 चौराहों और सड़कों के बीच बनें मीडियन को भी हटाया जाएगा। रोड डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रोड सुधार का कार्य किया जाना है। करीब 3.5 किलोमीटर ब्लैक सर्फेस की मजबूत रोड में लेन और परेड लाइन मार्किंग की जाएगी। रोड 60 तन आर्म्ड वाहन और टैंक के हिसाब से मजबूत बनाई जानी है।

क्या है परेड का शेड्यूल

आर्मी जवान फाइनल परफॉर्मेंस से पहले तीन दिन रिहर्सल करेंगे। 10, 12 और 13 जनवरी को रिहर्सल के लिए समय रखा गया है। लेकिन प्रैक्टिस 15 दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी। स्थान को 7 जनवरी तक पूरी तरह तैयार करना होगा। 15 दिसंबर इसके बाद 15 जनवरी को फाइनल परेड होगी। जिसे दर्शकों के सामने आर्मी जवान प्रस्तुत करेंगे। वहीं शौर्य संध्या के लिए रिहर्सल का समय 10 और 13 जनवरी को रखा गया है। इंटीग्रेटेड कॉम्बेट डेमो अपर लेक में होगा। इसके लिए तैयारी 5 जनवरी तक पूरी करनी होगी। स्टैटिक और डायनामिक डिस्प्ले के लिए 2 जनवरी तक पूरी तैयारी करनी होगी। 6 और 8 जनवरी को प्रैक्टिस चलेगी।

कैसा होगा सीटिंग अरेंजमेंट

आर्मी परेड को देखने आने वाले दर्शकों के लिए व्यवस्था की जानी है। आर्मी डे परेड में वीवीआईपी के लिए 500, वीआईपी के लिए 2500 और पब्लिक के लिए 38000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसी तरह इंटीग्रेटेड कॉम्बेट डेमो के लिए 300 वीवीआईपी, 800 - 1000 वीआईपी और पब्लिक की व्यवस्था होगी। स्टैटिक और डायनामिक में 40 हजार स्टैटिक और 2800 डायनामिक के साथ डिजाइनिफाइड वीवीआईपी की व्यवस्था की जाएगी ।

ऐसी रहेगी व्यवस्थाएं

जम्बूरी मैदान में 700 टेंट और हेमा स्कूल रोड पर 300 टेंट लगाने की व्यवस्था की जानी है। यानी 1000 कुल टेंट ठहरने के हिसाब से लगाए जाने हैं। इसमें करीब 4500 सैनिकों के रहने की व्यवस्था होगी। 1000 कैप्ट होंगे। जिसमें पानी की व्यवस्था, स्वच्छता, फर्नीचर, मोबाइल टॉयलेट, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, डीवीआर , 10 वीवीआईपी गेस्ट रूम सहित अन्य व्यवस्था की जानी है। जम्बूरी मैदान में 360 मीटर लंबा और 250 मीटर चौड़ा डायनामिक डिस्प्ले और स्टैटिक डिस्प्ले की व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही कल्मिनेशन एरिया, बफर जोन, एडीएम कैंप के साथ डाइनिंग और वाश की व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण, रोड किनारे बने डिस्पले, बिजली खंभे शिफ्ट करना, ड्रेनेज कवर कर व्यवस्था सुधारने जैसे कार्य किए जाने हैं।

Created On :   9 Oct 2026 1:49 AM IST

Tags

Next Story